फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पाकिस्तान का झंडा लगा पोस्ट करने पर पुलिस ने पकड़ा

Tue, 27 May 2025 06:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। एक युवक ने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान जिंदाबाद की पोस्ट कर दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कस्बे के केसरवानी निवासी आदिल ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर अल्लाह हु अकबर लिखकर उसके आगे पाकिस्तान के झंडे बनाकर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर पोस्ट कर दी। कुछ ही देर में उसकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन


यह देखकर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। सीओ अजीतमल महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें