फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाल अपचारी की तलाश कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। 14 वर्षीय किशोर को गोली मारने की घटना में पुलिस बाल अपचारी की तलाश कर रही है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। गंभीर रूप से घायल किशोर का सैफई में उपचार चल रहा है। गोली मारने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बढुआ निवासी हर्ष को बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही एक बाल अपचारी ने दौड़ लगाने के बहाने बुलाया था। अपचारी उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर पाता रोड की तरफ ले गया। रास्ते में उसने हर्ष के बाएं पैर में घुटने के नीचे तमंचे से गोली मार दी। घायल हर्ष को पहले भाग्यनगर और फिर दिबियापुर के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अपचारी उसे छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस को सूचना मिलने पर घायल के परिजन उसे सैफई ले गए थे। शुक्रवार को भी उसका उपचार जारी रहा।
पुलिस बाल अपचारी के घर पहुंची, लेकिन वह घटना के बाद से फरार है। परिजन भी उसके भाग निकलने से चिंतित हैं। पुलिस लगातार दबिश दे रही है, पर अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। सीओ शैलेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि घायल का उपचार सैफई में चल रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें