फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पर्स चोरी में पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। इटावा निवासी तृप्ति पोरवाल शुक्रवार को दिबियापुर स्थित मायके में भागवत कथा में शामिल होने आ रही थी। भरथना रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह अलग-अलग वाहनों से फफूंद चौराहा पहुंची थीं। बेला रोड स्थित मायके पहुंचने पर उन्हें पता चला कि जेवर रखा पर्स चोरी हो गया है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में सात से आठ जगह लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। ऑटो में बैठी कुछ महिलाएं दिखी हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध ऑटो चालक को भी पूछताछ के लिए उठाया था। हालांकि, तृप्ति पोरवाल के पहचानने से इन्कार करने पर उसे जाने दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम जांच में जुटी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें