फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आईजी के निरीक्षण में खुली समाधान में आई शिकायतों के निस्तारण की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में आईजी कानपुर जोन के निरीक्षण में पूर्व की शिकायतों के निस्तारण की पोल खुल गई। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ढिलाई बरतने पर सख्त कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

आईजी प्रशांत कुमार शनिवार को सदर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे। यहां पर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान आईजी ने पूर्व के समाधान दिवस में निस्तारित शिकायतों का विवरण देखा। शिकायतकर्ता प्रभा देवी के पति ज्ञान सिंह से आईजी ने फोन पर बात की तो शिकायत का समाधान न होने की जानकारी दी। इसी तरह से अवतार सिंह भी जमीन संबंधी शिकायत का निस्तारण न किए जाने की शिकायत की।
वहीं एक अन्य मामले में भी पीड़ित ने निस्तारण में असंतुष्टि जताई। इस पर आईजी ने एसपी चारु निगम से निस्तारण में की जा रही मनमानी पर नाराजगी जताई। साथ ही गलत निस्तारण करने वालों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर आईजी ने महिला हेल्प डेस्क पर आई शिकायतों और उनके निस्तारण की गुणवत्ता भी परखी। लगभग एक घंटे के बाद आईजी कुदरकोट, ऐरवाकटरा थाना का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें