फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धाश्रम की माताओं को दी ऑनलाइन बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ऑनलाइन आयोजन के जरिये कवियों ने वृद्धाश्रम में रह रही माताओं को नमन कर बधाई दी।
विज्ञापन

माधव हैप्पी ओल्ड एज होम आनेपुर में मदर्स डे पर ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्था के सचिव राजवर्धन शुक्ला के नेतृत्व में ये आयोजन किया गया। तू कितनी भोली है, तू कितनी प्यारी है मां गीत के साथ उन्हें नमन किया गया। संचालक राष्ट्रीय कवि अजय शुक्ला अंजाम ने कहा कि दुआ में बैठ जाती है जो मां पूजा के कमरे में, तो फिर दहलीज को छूकर सुनामी लौट जाती है।
विज्ञापन

नोएडा से पल्लवी कृपाल त्रिपाठी, झारखंड से स्वधा उत्कर्षिता व आगरा से कवयित्री रुचि चतुर्वेदी ने मां पर आधारित कविताएं सुनाईं। लोकेश ने मां की अंगुली पकड़ कर ही जीवन की शुरुआत हम सभी करते हैं, रचना सुनाई। डॉ रुचि चतुर्वेदी ने सुबह का अंबर मां की ही गोद में मिलता है, रचना सुनाई। गेल के राजभाषा अधिकारी अलोकेश्वर चवडाल ने भी मां को समर्पित कविता पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें