औरैया। शासन ने खेल नीति को मंजूरी दे दी है। इसके लागू होने से खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि इसे बहुत पहले ही लागू हो जाना चाहिए था। सरकार के इस फैसले से जनपद में खेल का ढांचा मजबूत होगा।
खिलाड़ियों ने योगी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। कहा कि जब गांवों में स्टेडिएम, ओपन जिम का निर्माण होगा तो गांवों में छिपी प्रतिभाएं निकलकर आएंगी। सरकार को चाहिए कि वह स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नीति बनाए। सरकार ने खेलो इंडिया के खेल यूपी में आयोजित करने का जो निर्णय लिया है। उससे खिलाड़ियों के उत्साह में वृद्धि होगी। इससे उनकी प्रतिभा में और निखार आएगा।
नई खेल नीति से उन खिलाड़ियों को सहूलियत मिलेगी जो देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। इससे खेल नीति को मंजूरी मिलना काफी बेहतर कदम है। मगर सरकार को सतही स्तर पर लागू की जाने वाली योजना पर पैनी नजर रखने की जरूरत होगी। - सत्यम गुप्ता, वॉलीबाॅल खिलाड़ी
नए खिलाड़ियों को इसका फायदा मिलेगा। औरैया में महिला खिलाड़ियों की भागेदारी काफी कम है। जब सुविधाएं मिलेंगी तो महिला खिलाड़ी भी आगे बढ़कर खेलों में प्रतिभाग करेंगी। - राम जी गुप्ता, वॉलीबाॅल खिलाड़ी
-
प्रदेश स्तर पर भरोतोलन प्रतियोगिता खेलने वाली कशिश का कहना कि सरकार का खेलों इंडिया के खेल यूपी में कराने का जो निर्णय हैं वह स्वागत योग्य है। गावों में मिनी स्टेडियम बनाने के साथ ही अच्छे ट्रेनर की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा और छिपी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।- कशिश, भारोत्तोलन खिलाड़ी
पोल जंप को लेकर खूब तैयारी की। जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर मिला। मगर संसाधन व अच्छे कोच न होने से उनकी प्रतिभा बीच में ही दमतोड़ गई। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए वर्षों से तमाम योजनाएं चला रही है, मगर जमीनी स्तर पर सुविधाएं खिलाड़ियों को नहीं मिल पाती हैं। इस पर विशेष ध्यान देना होगा।- संजीव कुमार, पोल जंप खिलाड़ी