अछल्दा। दिल्ली से कानुपर जा रही ट्रेन संख्या 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस के मंगलवार शाम को अछल्दा स्टेशन पर पहुंचने पर किसी यात्री ने चेनपुलिंग कर दी। गति अधिक होने से ट्रेन स्टेशन से एक किलोमीटर आगे दोहल्ला गांव के पास जाकर रुकी। तभी चेनपुलिंग करने वाला युवक भाग निकला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ जवानों को चेनपुलिंग करने वाले युवकों की तलाश किया। इस दौरान करीब 20 मिनट ट्रेन खड़ी रही। स्टेशन मास्टर ने बताया कि चेनपुलिंग के चलते एक्सप्रेस ट्रेन रुकी थी।