फोटो 29 नवग्रह के पौधे रोपते सपोर्टिंग हैंड्स फाउंडेशन के सदस्य।
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया) में स्वयंसेवी संगठन सपोर्टिंग हैंड्स फाउंडेशन के सदस्यों ने सेहुद स्थित जनता इंटर कालेज में नवग्रह के पौधे रोपे। सचिव आशीष मिश्रा ने बताया कि यज्ञ में नवग्रह की लकड़ी की आहुति देने का प्रावधान है।
संरक्षक दिवाकर पांडेय, सचिव आशीष मिश्रा, अमित पांडेय, आशु मिश्रा, गगन पांडेय, हिमांशु गुप्ता, ओम पांडेय, संगम मिश्रा, अजय गुप्ता, शुभम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर संस्था सदस्यों ने पौधों की देखभाल की शपथ ली।