ोटो 30एयूआरपी02- पोस्टर के साथ दिव्यांशी राजपूत
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। वैश्विक कोरोना संकट के कारण स्कूल बंद हैं। पढ़ाई के साथ बच्चों के अंदर प्रतियोगी स्पर्धा बरकरार रखने के लिए स्कूल सोशल मीडिया के प्लेटफार्मों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहे हैं। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता तथा योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्कूल की पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्यांशी राजपूत ने घर में रुकने और सैनिटाइजर के इस्तेमाल से कोरोना को भगाने में मदद करने की बात कैनवास पर उकेरी है। सौम्या पोरवाल ने कैनवास पर बनाए चित्र में दिखाया है कि सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर प्रयोग एवं जागरूकतापूर्वक घर में रहने से कोरोना से बच सकते हैं। वैष्णवी ने कोरोना से बचाव के लिए डाक्टरों के योगदान को कैनवास पर उकेरा है। अंशिका रघुवंशी ने भी इंडियन फाइट्स कोरोना का चित्र बनाकर लोगों को जागरूक किया है।
ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर नवनीत गुप्ता के अनुसार 13 अप्रैल से नया सत्र शुरू कर दिया गया है। सभी कक्षाओं के बच्चों को उनकी अगली कक्षा में प्रोन्नति दे दी गई है। कोविड 19 के प्रति जागरुकता के लिए ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, तथा योग प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। अंशिका रघुवंशी, प्रग्नेश सिंह, आयुष्मान सिंह, हंशिका वर्मा, सनया पोरवाल, अशी तिवारी के काम सराहनीय रहे। छोटे बच्चों की गतिविधियों में ओजस, हर्ष गुप्ता, शिवन्या गर्ग, तन्मय पोरवाल, वैष्णवी पाठक तथा अक्षिता ने उत्साह से भाग लिया। बताया कि बच्चों को अलग-अलग समूहों में विभाजित कर सभी प्रमुख विषयों में पढ़ाया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य राजेश मिश्रा संपूर्ण कार्यक्रम की निगरानी करते हैं।