फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अछल्दा। थाना क्षेत्र निवासी एक मां ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर बेटी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का एक युवक पर आरोप लगाया है। साथ ही बेटी के उलाहना देने पर आरोपी युवक के भाई पर मारपीट व गाली-गलौज का भी आरोप लगाया है।
थाना पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित मां ने बताया की उसकी 21 वर्षीय पुत्री को गांव सलेमपुर निवासी पिंकू तिवारी के साथ कुछ समय पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच आरोपी युवक ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस बीच आरोपी उसकी बेटी को चंडीगढ़ भी ले गया। जहां उसने पुत्री के साथ कई बार संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित मां का आरोप है कि जब बेटी उनके दरवाजे पर शादी करने की बात कहने गई तो आरोपी के भाई आदिनाथ तिवारी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इस मामले में थाना प्रभारी अशोक उपाध्याय ने बताया कि दोनों नामजद आरोपियाें के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें