फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: समझौता न करने पर पिता-पुत्र पर बेटी के अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती तीन दिन पूर्व अचानक गायब हो गई। गायब युवती के पिता ने पुराने मुकदमे में समझौता न किए जाने पर गांव कन्हई का पुर्वा निवासी पिता-पुत्र पर बेटी के अपहरण की आशंका जताई है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उनकी लगभग 18 वर्षीय बेटी तीन मई की सुबह सात बजे से लापता है। काफी खोजबीन के बावजूद बेटी का सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पूर्व में मुकदमा कराए जाने से खुन्नस खाए सौरव राजपूत व उसके पिता पुर्वा कन्हई के राजेश राजपूत 15 दिन पहले पीड़ित के घर मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीड़ित ने मुकदमा वापस लेने से इन्कार कर दिया तो अंजाम भुगतने की धमकी देकर चले गए थे। उन्होंने पिता-पुत्र पर अपहरण करने का अंदेशा जाहिर किया है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें