फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शिक्षकों की उपलब्धियां बताएंगे फोटो फ्रेम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का नाम, योग्यता, मोबाइल नंबर सहित अन्य ब्योरा आम लोग जन सकेंगे। इन विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों के फोटो फ्रेम लगाए जाएंगे। इसमें शिक्षकों की फोटो सहित अन्य जानकारी अंकित रहेगी।
शासन से इसके लिए विद्यालय वार धनराशि आवंटित कर दी गई है। आवंटित धनराशि से कार्यरत शिक्षकों की संपूर्ण सूचना के साथ शिक्षण कक्षों में फोटो फ्रेम लगवाते हुए रिपोर्ट देने को कहा गया है। जिले में संचालित 1265 परिषदीय विद्यालयों में करीब एक लाख 12 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों में हमारे शिक्षक नामक शीर्षक से इनमें कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के अलग-अलग फोटो फ्रेम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह फोटो फ्रेम एक फीट चौड़ा व डेढ़ फीट लंबा होगा। इसमें शिक्षकों का उच्च गुणवत्ता युक्त फोटो, शैक्षिक योग्यता, प्रशिक्षण योग्यता, विद्यालय में तैनाती की तारीख, मोबाइल नंबर, आवंटित कक्षा, आवंटित विषय और विशिष्ट उपलब्धियां इसमें राज्य शिक्षक पुरस्कार या राष्ट्रपति पुरस्कार का विवरण अंकित रहेगा। फोटो फ्रेम की कीमत 150 रुपये निर्धारित की है।
विज्ञापन


निरीक्षण करने वालों को होगी सुविधा
विद्यालयों में शिक्षकों का फोटो फ्रेम ऐसी जगह लगाया जाएगा, जो बच्चों और विद्यालय में प्रवेश करने वाले प्रत्येक अभिभावक, निरीक्षण कर्ता और आम लोगों को आसानी से दिखाई दे। इससे खासकर निरीक्षण कर्ताओं की जानकारी जुटाने में आसानी होगी।

जल्द ही फोटो फ्रेम लगाए जाएंगे
सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सभी विद्यालयों में फोटो फ्रेम लगाए जाएंगे।
- अनिल कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें