फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अयोध्या से इटावा जा रहे अक्षत्र कलश का लोगों ने किया पूजन-अर्चन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के शुभारंभ अवसर पर सभी हिंदू परिवारों को निमंत्रण भेजने के लिये विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने कमर कस ली है। अयोध्या से अक्षत्र कलश लेकर इटावा जाते समय कस्बा अजीतमल में विश्व हिंदू परिषद तथा बंजरंग दल के पदाधिकारियो ने कलश का पूजन-अर्चन कर पदाधिकारियों का स्वागत किया।
सोमवार को कस्बे के आजादनगर मोहल्ले में स्थिति प्रिंस स्टूडियो पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष शिवमहेश दुबे के नेतृत्व में अयोध्या से चलकर इटावा जा रहे सभी हिंदू परिवार को अयोध्या में राममंदिर के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण पत्र देने के अक्षत्र कलश का विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पूजन-अर्चन कर स्वागत किया।
विज्ञापन

कलश लेकर चल रहे विश्व हिंदू परिषद इटावा के जिला उपाध्यक्ष अमित दीक्षित ने बताया कि इटावा विभाग का ये अक्षत्र कलश है। इटावा विभाग में तीन जिले शामिल है। जिसमें इटावा, औरैया तथा कानपुर देहात का कुछ हिस्सा आता है। जिसमें इस कलश में मिले अक्षत्रों के साथ और अक्षत्र व गाय का घी मिलाकर के तीनों जिले के हर हिंदू परिवार को निमंत्रण के रूप में वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार शाम को वह अयोध्या से चले हैं। उनके साथ कुलदीप जी व दीपक जी के अलावा औरैया के जिला कार्यध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अजय, प्रखंड अध्यक्ष शिवमहेश दुबे, जिलासेवा प्रमुख प्रमोद भदौरिया, जिला सह सेवा प्रमुख अंकित पोरवाल, गोरक्षा प्रमुख विवेक जी, प्रखड मंत्री उमाशंकर प्रजापति, अनुपम, शिखा शालनी, रागनी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें