संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। पांच दिन पहले औरैया दिबियापुर मार्ग पर बाइक की टक्कर से घायल कानपुर देहात जिला निवासी बाइक सवार महिला की मौत हो गई। मृतका के पुत्र ने बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कानपुर देहात में द्वारिकागंज झींझक निवासी राहुल कुमार पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि एक नवंबर को उनकी मां माधुरी देवी, कानपुर के बर्रा आठ निवासी पीड़ित के ताऊ शिशुपाल सिंह के साथ बाइक से औरैया जा रहीं थीं। दोपहर लगभग ढाई बजे कंचौसी मोड़ के पास औरैया दिबियापुर मार्ग पर बाइक के अज्ञात चालक ने पीड़ित के ताऊ की बाइक में टक्कर मार दी। मां के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि ताऊ को मामूली चोटें आईं। चिचौली स्थित जिला चिकित्सालय में पीड़ित की मां को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया पोस्टमार्टम के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-
बाइक की टक्कर से पैर टूटा, रिपोर्ट दर्ज
दिबियापुर। गांव कन्हई का पुर्वा निवासी युवक ने एक युवक पर बाइक से टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव कन्हई का पुर्वा निवासी शिवा राजपूत पुत्र विनोद कुमार राजपूत ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि तीन नवंबर की शाम लगभग साढ़े पांच बजे ब्रह्मदेव बाजार करने गया था। फुटपाथ किनारे खड़़ा था। गांव अगनू पुर्वा ने योगेंद्र कुमार ने बाइक से टक्कर मार दी। इससे पीड़ित का पैर टूट गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)