फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी से लोग बेहाल

Tue, 13 Jun 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
गर्मी से बचने को नहर में नहाकर राहत लेते। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। जिससे लोग और पशु पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं। गर्मी का कहर कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। सुबह से गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है और सड़कों पर सन्नाटा खिंचने लगता है। भीषण गर्मी से हर कोई आफत में है।
विज्ञापन


सुबह के नौ बजते ही सूर्य की किरणए लोगों को बेहाल करनी शुरू कर देती है। सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता है। दोपहर होते होते सड़कों पर सन्नाटा पसरना शुरू हो जाता है। गर्मी से बचने को लोगों ने कई उपाय किये। लोग छतरी, चश्मा, अंगौछा, फुल कपड़े पहन कर ही बाहर निकले। कुछ युवक तो भरी दोपहर में गर्मी से निजात पाने को घंटो नहर में ही नहाते रहे। तपती गर्मी का असर बेजुबान जानवरों, पशु व पक्षियों पर देखने को मिला। गर्मी में पशु- पक्षी पानी को भटकते नजर आये। 

कड़ी धूप व उमस से लोगों का पसीने से बुरा हाल है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 रहा। आर्द्रता सुबह 75 व शाम को 39 रिकार्ड की गई। हवाओं की गति 4.0 रही ये हवायें पश्चिम की ओर चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें