फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहाल कर गईं सर्द हवाएं, बढ़ी गलन

Mon, 18 Jan 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
हाड़कपाऊ सर्दी का असर सोमवार सुबह सड़कों पर दिखा। एक ओर जहां भारी वाहन रेंगते नजर आए, वहीं दोपहिया वाहन भी इक्का-दुक्का ही दिखाई दिए। चौराहों, तिराहों पर जगह-जगह अलाव जलते दिखे। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को सर्दी के कारण सभी का हाल बेहाल रहा। कोहरे की धुंध और शीत लहर के चलते लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। शहर के प्रमुख चौराहा सुभाष चौक, जेसीस चौराहा, खानपुर चौराहा, फफूंत तिराहा, दिबियापुर रोड, बाईपास रोड पर जगह-जगह अलाव जलते दिखाई दिए।

इस सर्दी में सभी अलाव में अपनी सर्दी दूर भगाते दिखे। वही सर्दी के चलते औरैया का बाजार भी देर से गुलजार हुआ। 10 बजे के बाद बाजार में दुकानें खुलती नजर आईं। वहीं सर्दी के चलते ठेलिया लगाकर दुकानदारी करने वाले नजर नहीं आए।
विज्ञापन


सर्दी के चलते बाजार में भी सन्नाटा छाया रहा। सर्दी के असर को देखते हुए बाल रोग विशेषज्ञ डा. अरुण तिवारी ने बच्चों में सावधानी बनाए रखने के विशेष निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सर्दी से बच्चों और वृद्धों को बचाने की जरुरत है।

छाए रहेंगे बादल
लगातार मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव से सभी बेहाल है। सोमवार को कड़ाके की सर्दी ने सभी को कंपकपाने पर मजबूर कर दिया। शीत लहर से सभी अपने को बचाते नजर आए तो वही शाम ढलते ही कोहरे का असर फिर से दिखना शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिक डा. सीवी सिंह ने बताया कि दक्षिणी- पूर्वी हवाओं के चलते बादल छाए रहेंगे। रात में कोहरा रहेगा। सर्दी से कुछ राहत अवश्य मिलेगी लेकिन 20 जनवरी को सर्दी का असर बना रहेगा।

बढ़ेगी सर्दी
औरैया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. सीवी सिंह ने बताया कि 21,22 व 23 जनवरी को पछुआ हवाओं का जोर रहेगा। जिससे आसमान में छाए बादल छटेंगे। बादलों से खुलने से सर्दी बढ़ेगी। हवाओं की दिशा और रफ्तार न बदली तो 22 व 23 जनवरी को तेजी से तापमान में गिरावट होगी। तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


ठंडी हवाओं से थमी जीवन की रफ्तार
अछल्दा (औरैया)। पिछले तीन दिन से क्षेत्र में चल रही ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार को अछल्दा का न्यूनतम तापमान सात डिग्री व अधिकतम करीब 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। वहीं सड़कों पर निकले वाहनों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण सड़क किनारे कई वाहन कोहरे छंटने का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें