पार्क में लगाई गई कसरत के लिए मशीनें। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। सुबह व शाम की सैर पर निकलने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही दिबियापुर रोड स्थित गणेश पार्क में ओपेन जिम की व्यवस्था नगर पालिका ने करा दी है। इसके लिए 10 लाख की लागत से पार्क में मशीनें लगाने का काम जारी है।
एक साल पहले तत्कालीन प्रभारी मंत्री जय कुमार जैकी ने शहर के शहीद पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्क का सुंदरीकरण देखकर शहीद पार्क में ओपेन जिम बनवाने जाने की घोषणा की थी। इसके बाद से पालिका प्रशासन ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया था। इसके लिए 10 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया गया था। इस प्रस्ताव के माध्यम से कसरत करने के लिए मंगाई गईं मशीनों को पार्क में लगाया जा रहा है।
वहीं, पार्क में कसरत करने वाले पेड़ों से मिलने वाली स्वच्छ हवा का भी भरपूर लाभ उठा सकेंगे। हालांकि अभी इन मशीनों को लगने और उनका संचालन होने लगभग कुछ समय लगने की संभावना है। अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने बताया कि जल्द शहरवासियों को इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। इसका सबसे ज्यादा लाभ युवा वर्ग उठा सकेगा।