फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा प्रसंग सुन झूमने लगे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला(औरैया)। क्षेत्र में चल रही भागवत कथा में मंगलवार को गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया गया। कानपुर के रामलला धाम बिठूर से आए व्यास अखिलेश कुमार मिश्र ने भगवान के नामकरण और पूतना वध के साथ माखनचोरी की लीलाओं का वर्णन किया। गोवर्धन पूजा प्रसंग सुन भक्त झूमने लगे।
विज्ञापन

व्यास ने कहा कि प्रभु की लीला समझने वाले का जीवन सफल हो जाता है। गोकुल में बारिश न होने पर गांव वाले इंद्र देव की पूजा करने जा रहे थे। यहां श्री कृष्ण बालरूप में कहते हैं कि जो दिखता ही नहीं उसकी पूजा करने से क्या फायदा। इससे नाराज इंद्रदेव गांव में तेज बारिश कर गांव में प्रलय ला देते हैं। तभी भगवान श्रीकृष्ण गोवर्धन पर्वत को अंगुली से उठाकर गांव वालों की रक्षा करते हैं। इस मौके पर डब्बू मिश्रा, सुभाष सैनी, मिश्रीलाल कुशवाहा, रज्जन तिवारी, प्रदीप तिवारी, लाखन सिंह, रमेश सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें