फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं को पीटकर छह हजार रुपये व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया) से लॉकडाउन के चलते गरीब उदयवीर निवासी ककरैया-चांदपुर अपने मामा के लड़के आजाद निवासी पुर्वा भदौरिया थाना अछल्दा के साथ मिलकर सब्जी का काम शुरू किया है।
विज्ञापन

उदयवीर ने बताया कि मंगलवार की शाम लगभग सात बजे वह दोनों बल्लापुर गांव से सब्जी बेचकर साइकिल से वापस आ रहे थे। जैसे ही वह रास्ते में स्थित ईंट-भट्ठे से थोड़ा आगे निकले ही थे। तभी दो बाइक सवार अज्ञात लोग वहां आ गए और उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते बाइक सवार लुटेरों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं जेब में पड़े छह हजार रुपये व मोबाइल भी लूट ले गए।
बताया कि घटना के बाद वह अपने गांव पहुंचे। जहां उन्होंने चौकी इंचार्ज अटसू को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने छानबीन शुरू की है। इस संबंध में प्रभारी चौकी इंचार्ज राकेश मोहन ने लूट की घटना से इंकार किया है। बताया कि आपसी मारपीट का मामला है। दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें