फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से लोग परेशान

Wed, 20 May 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -44- साहिल। - फोटो : पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक।
विज्ञापन
औरैया। पश्चिमी देशों में युद्ध के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने जिले के 3.13 लाख वाहन स्वामियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा दिया है। इसे लेकर वाहन स्वामी परेशान हैं।
विज्ञापन

सोमवार की रात से बढ़े दामों के बाद पेट्रोल 98.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.09 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इसके अलावा सीएनजी गैस की कीमत 97.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पहले से ही रसोई गैस, बिजली और खाद्य पदार्थों की महंगाई ने कमर तोड़ रखी थी।
अब पेट्रोल-डीजल एवं सीएनजी की बढ़ी कीमतों ने हालात और खराब कर दिए हैं। नतीजतन ऑटो चालक, छोटे व्यापारी, डिलीवरी करने वाले और नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त बोझ उठाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

दाम बढ़ने के साथ ही रोजाना करोड़ों रुपये का अतिरिक्त बोझ सीधे जनता की जेब पर पड़ने लगा है। जनपद में कुल तीन लाख 13 हजार 224 वाहन हैं।

बोले लोग-बढ़ गया किराया
पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी ने आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। पहले जब वह यात्रियों को लेकर नौ रुपये में प्रति किलोमीटर की दर से जाते थे लेकिन अब कीमत बढ़कर 10 रुपये प्रति किलोमीटर जा रहे हैं। -प्रतीक मिश्रा, चालक
-

ईंधन के दाम बढ़ने से नया संकट आ गया है। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से ऑटो में 10 रुपये प्रति सवारी से कम नहीं बैठा रहे हैं। पहले पांच रुपये भी ले लेते थे मगर अब उन्हें घाटा हो रहा है। कम दूरी पर भी 10 रुपये लेते हैं। -साहिल, ऑटो चालक
-
तेल कंपनियों ने डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। इससे आम आदमी को और अधिक परेशानी हो रही है। यही नहीं बाहर से आने वाला खाद्यान्न भी महंगा होगा। -दीपेंद्र प्रताप सिंह, व्यापारी
-

सीएनजी के दाम में इससे पहले अप्रैल में बढ़ोतरी हुई थी। तब तो किराये में बदलाव नहीं किया गया था। दूसरी बार रेट बढ़ाए जाने से बचत निकलना भी मुश्किल होगा। इससे रोजमर्रा की वस्तुओं के महंगे होने की संभावना है। -विमल पाल, व्यापारी

फोटो -44- साहिल।- फोटो : पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक।

फोटो -44- साहिल।- फोटो : पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें