औरैया। जिले में पड़ रही गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण पसीना बहाने वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
शनिवार की सुबह से ही गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। सूरज के तल्ख तेवरों से लोग झुलस रहे थे। मजबूरी में घरों से निकलने लोग सड़क पर आकर छांव तलाशते दिखे।
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में आज तेजी आई। जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि इस पूरे महीने किसी तरह की कोई राहत की संभावना नहीं है। अब तापमान और गर्मी में बढ़ोतरी के आसार है। उमस के साथ गर्मी बरकरार रहेगी।