फोटो-27-कस्बे की सड़क के फुटपाथ पर सामान और लगा जाम।संवाद
- फोटो : गंदगी के ढेर में भोजन तलाश थी गाय पॉलिथीन खाती हुई। संवाद
अजीतमल। कस्बे में इन दिनों जाम की समस्या से राहगीर जूझ रहे हैं। मुगल रोड पर पूर्वी छोर से पश्चिमी छोर तक व मुख्य बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे बने फुटपाथ पूरी तरह गायब हो चुके हैं।
फुटपाथों पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की लंबी कतारें व अतिक्रमण राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। नगर पंचायत व पुलिस द्वारा बीते दिनों रोड मैप बनाया गया था। इसमें इटावा, औरैया, दिबियापुर, फफूंद, सिकरोड़ी, बड़ेरा व भरेह की तरफ जाने वाले ऑटो खड़े करने के लिए अलग-अलग स्थान चिह्नित किए गए थे। कुछ दिन तक इन नियमों का पालन हुआ, लेकिन उसके बाद ऑटो चालक पूरे कस्बे में घूम रहे हैं। इससे जाम की समस्या और विकराल हो गई है।
हालात यह हैं कि इस जाम से स्कूली बच्चों और मरीजों को ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है। सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। कस्बे को शीघ्र ही जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।