फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद की महापंचायत में किसानों ने बताई समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह से जिले के किसान नेताओं ने गुरुवार को मुलाकात की। उन्हें किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार गुरुवार को फिरोजाबाद के इमलिया में महापंचायत का आयोजन किया गया था। इस दौरान जिले के पदाधिकारी भी महापंचायत में पहुंचे। किसान नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को समस्याएं बताईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही वह औरैया आकर किसानों और अधिकारियों से बात करेंगे।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन में मजदूर मोर्चा का जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत, युवा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह सोनू यादव, जिला उपाध्यक्ष बाबा मनीष, भूरे यादव, महेंद्र यादव, बृजेश पाल, संजय यादव, कन्हैया, कल्लू यादव, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें