औरैया। माननीय नालसा तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला कारागार औरैया-इटावा में पेन इंडिया कैंपेन 2024 के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही कारागार का निरीक्षण भी किया गया।
इस संबंध में विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव स्वाती चंद्रा ने बताया गया की कैंपेन के अंतर्गत जेल में निरुद्ध बंदीगण में 18 साल से कम उम्र के बंदीगण की पहचान किया जाना और उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह में भेजा जाना कैंपेन का मुख्य उद्देश्य है। बताया कि उक्त बंदियों के प्रार्थना पत्रों को तत्काल कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करने का निर्देश जारी किया है। बंदियों की रिहाई से संबंधित समस्याओं को सुना व तत्काल प्रभाव से उनके निस्तारण हेतु आश्वासन दिया गया। उन्होंने बताया कि बंदियों से विधिक सहायता हेतु पूछने पर छह बंदियों ने विधिक सहायता के लिए आग्रह किया है।
बैरकों की प्रतिदिन सफाई हेतु निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बंदियों से स्वयं की स्वच्छता रखने का भी आग्रह किया। उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। तदुपरांत जिला कारागार में बंदियों को प्रतिदिन दिए जा रहे हैं नाश्ता व खाना की गुणवत्ता तथा साफ सफाई और रसोईघर का निरीक्षण किया गया। खाने में पत्तागोभी आलू तथा मिक्स दाल बना था। जेल में तैनात डॉक्टर ने बताया गया कि जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों में से जो बीमारीग्रस्त हैं, उन्हें जिला कारागार में बनी अस्पताल में भर्ती कराया जाता है और उनका समय-समय पर सरकारी अस्पताल से बुलाए गए डॉक्टर से रूटीन चेकअप कराया जाता है। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह भदौरिया, मनोज द्विवेदी, पैनल लॉयर ज्योति एडवोकेट, पैनल लॉयर जय कृष्ण गौतम एडवोकेट, पैनल लॉयर कादिर खान, कार्यालय प्रभारी ऋषभ पोरवाल तथा अन्य कारागार अधिकारी भी उपस्थित रहे।