फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्टीयरिंग फेल होने से खड्ड में गिरी सवारियों से भरी बस

Sun, 28 Jan 2024 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कस्बा से सवारियों को दिल्ली ले जाने के लिए निकली एक प्राइवेट बस का स्टीयरिंग फेल हो जाने से कुदरकोट रोड पर सूखाताल समीप शुक्रवार देर शाम अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। गनीमत यह रही कि बस में सवार यात्री चुटहिल होने से बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। वहीं सवारियां दूसरे वाहनों के जरिये गंतव्य के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

कस्बा बिधूना से शुक्रवार देर शाम 40 से 45 सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस भर्थना मार्ग पर कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव सूखाताल के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। प्राइवेट बस का स्टीयरिंग फेल होने से हादसा होने की बात सामने आई। वहीं बस खड्ड में खड़े बबूल के पेड़ से टकराई। सड़क से निकल रहे वाहनों के लोगों ने सवारियों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर कुदरकोट थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने सवारियों को घरों तक भिजवाने की व्यवस्था की। इस संबंध उन्होंने बताया कि प्राइवेट बस दिल्ली जा रही थी। जिसकी स्टीयरिंग फेल हो जाने से हादसा हो गया। कोई भी सवारी घायल नहीं हुई है। सभी को रात में ही दूसरे वाहनों से रवाना करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें