फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेचवर्क के नाम पर बर्बाद किए लाखों रुपये

Sat, 26 Mar 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
पेचवर्क के बाद भी सड़क की दुर्दशा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
असैनी से फफूंद तिराहे तक पीडब्लूडी विभाग ने पेचवर्क कराकर लाखों रुपये बर्बाद कर दिए। जल्दबाजी में कराए गए इस काम से सड़क पहले से ज्यादा खराब हो गई है। हालत यह है कि वाहन चालकों को अब ज्यादा हिचकोले खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


एक साल से असैनी से शहर के फफूंद तिराहे तक मार्ग बेहद खराब था। जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस मार्ग पर जिला मुख्यालय, विकास भवन आदि कार्यालय हैं। इसके बावजूद पीडब्लूडी विभाग की अनदेखी बरकरार है। ऐसा नहीं कि शासन की ओर से मार्ग को ठीक कराए जाने के लिए बजट न भेजा गया हो, लेकिन अधिकारियों की मनमानी के चलते काम रुका रहा। मार्च के अंतिम पखवारे में अधिकारियों ने जल्दबाजी में टेंडर डलवाए और 27 किलोमीटर मार्ग पर पेचवर्क के नाम पर 15 लाख रुपये दांव पर लगा दिए।

सूत्रों के मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि पेचवर्क में आया बजट अभी शेष बचा हुआ था। मार्च की क्लोजिंग से पहले यह पैसा वापस न चला जाए, इसलिए काम कराकर धनराशि खर्च की गई।
विज्ञापन

 
बिलराया-पनवाड़ी मार्ग पर गड्ढे होने से चलना दूभर हो रहा था। पेचवर्क न कराया जाता तो सड़क और भी जर्जर हो रही थी। ऐसे में यह काम कराना जरूरी था। नहीं तो सड़क धंसने से जाम की संभावना हो सकती थी। जाम की समस्या से बचाने के लिए पेचवर्क का काम कराया गया है।  अशोक कुमार अग्रवाल, एक्सईएन, पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें