औरैया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने शहीद स्मारक में पुलवामा हमले के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। नगर छात्रा प्रमुख प्रतीक्षा द्विवेदी के साथ तिरंगा रंगोली बनाने में प्रगति, अवनी, हर्षिता, वंशिका, शृष्टि ने सहयोग किया।
औरैया जिला संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी, जिला संयोजक सोमू सविता, समाज सेवी अर्पित द्विवेदी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप सिंह सेंगर, तहसील संयोजक शिव गोपाल दुबे आदि मौजूद रहे। वहीं ऑल टीचर एंड एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) ने शांति मार्च निकाला।
दिबियापुर स्थित बीआरसी पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इस मौके पर अमित बिसरिया, देवेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, मनीष यादव, ज्ञान प्रकाश बाथम, राजकुमार, सूर्यप्रकाश, केशव, आरिफ सिद्दीकी, विक्रांत पोरवाल, अजय पाल, प्रवीण, आशुतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
उधर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद सुभाष चौराहे तक मौन जुलूस निकाला। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश शुक्ला, अंकित शुक्ला, उज्जवल दुबे, वैभव मिश्रा, ईशू भदौरिया, मोहन कुशवाहा, मयूर दीक्षित, सत्यम ठाकुर, सरस दुबे उपस्थित रहे।