फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो .....

Sat, 19 Sep 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर समेत आसपास ग्रामीणांचल में सजे पंडालों में भगवान गणेश की मूर्तियों की स्थापना के साथ गणेश महोत्सव की धूम मची है। विभिन्न पंडालों में- घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो...जैसे कई भक्तिगीत बजते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


 
भगवतीगंज में दुर्गा टाकीज गली में स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति के समक्ष राज्य महिला आयोग सदस्य गीता गुप्ता ने श्रद्धालुओं के साथ आरती उतारी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हम सभी की ईश्वर के प्रति आस्था को और अधिक मजबूत करते हैं।


इसके उपरांत आयोजक मंडल में शामिल उमाकांत सोनी, अनुराग सोनी, नागेंद्र तोमर आदि ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया, यहां 21 सितंबर को माता की चौकी एवं राधाष्टमी, 22 सितंबर को हनुमान जयंती एवं 27 सितंबर को मूर्ति विसर्जन एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गेल गांव के सर्वेश्वर मंदिर में पूजा समिति के सहयोग से भव्य मूर्ति की स्थापना की गई है, यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का जमावड़ा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें