फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाबरपुर देहात पंचायत में बिना वाटर कूलर लगाए हो गया 1.62 लाख रुपये का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाबरपुर देहात में वाटर कूलर लगवाने के नाम पर तीन माह पहले 1.62 लाख रुपये का भुगतान फर्म को कर दिया गया, लेकिन धरातल पर कोई वाटर कूलर नहीं लगा। उधर, नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में लोग बुरी तरह से बेहाल है। ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह वाटर कूलर लगवाने के निर्देश है। इससे कि गांव के लोगों को पीने के लिए ठंडा पानी मिल सके। वहीं अजीतमल विकास खंड की ग्राम पंचायत बाबरपुर देहात में ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने वाटर कूलर लगवाने के लिए एक फर्म को लाखों रुपये का भुगतान कर दिया, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद आज भी वाटर कूलर नहीं लगाया जा सका है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव गवेंद्र पाल ने किसी अन्य जगह लगे वाटर कूलर की जियो टैगिंग फोटो भी भुगतान समय अपलोड कर दी। उधर, वाटर कूलर न लगने से लोगो को पीने के लिए ठंडा पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। ग्राम पंचायत बाबरपुर देहात की प्रधान सोना देवी और ग्राम विकास अधिकारी गवेंद्र सिंह पाल द्वारा ग्राम पंचायत के गांव सिद्धार्थनगर में वाटर कूलर लगवाने के लिए 16 मार्च 2024 को फर्म तेज इंटरप्राइजेज को 1,62,856 रुपये का भुगतान कर दिया गया, लेकिन तीन माह बाद भी वाटर कूलर न लगने पर ग्राम विकास अधिकारी की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे है। इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यह मामला जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो देखा जाएगा। मामले की जानकारी जेई से की जा रही है।’
अतुल यादव, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें