औरैया। तत्कालीन सीडीओ संत कुमार, डीसी एनआरएलएम, दो डीएमएम पर नियमों के विपरीत जाकर काम करने का आरोप लगाया गया है। मामले में उपमुख्यमंत्री से शिकायत होने के बाद शासन से ही दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। एक सप्ताह में टीम जांच करने के बाद रिपोर्ट शासन को देगी।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत खोले गए कुछ खाते निष्क्रिय हो गए थे। इसके बाद बावजूद डीसी एनआरएलएम, डीएमएम प्रियंका, उनके पति डीएमएम अर्पित ने नियमों को ताक पर रखकर बीएमएम देवेंद्र कुमार से संबंधित सीएलएफ में निष्क्रिय स्वयं सहायता समूहों के खाते को जुलाई 2025 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा औरैया में 1.61 करोड़ रुपये में हस्तांतरित कर निकासी कर ली गई।
इसके अलावा 10 माह पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके स्टेनोग्राफर पवन कुमार को तत्कालीन सीडीओ संत कुमार के पदस्थ स्टेनोग्राफर को अजय मिश्रा जिसका वेतन विभाग के मूल खाते में पवन कुमार स्टेनोग्राफर को बाईपास कर दिया गया। आरोप है कि तत्कालीन दोनों अधिकारियों ने अपने पदों का दुरुपयोग किया। मामले की शिकायत उपमुख्यमंत्री से हुई। वहां से शिकायत पत्र मिशन निदेशक को गया।
मामले की गंभीरता समझाते हुए संयुक्त मिशन निदेशक प्रवीणानंद ने मिशन मुख्यालय स्तर से टीम गठित कर दी है। इसमें मिशन प्रबंधक नंदकिशोर व हरेंद्र सिंह को जांच दी है। 10 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट मिशन निदेशक को देनी है। निदेशक ने संकुल संघ के बचत खाता का स्टेटमेंट पिछले तीन वर्षों का मिशन कार्यालय में मांगा है।