फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गोमती और इंटरसिटी के घंटों लेट होने से परेशान रहे यात्री

Wed, 27 Dec 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। कोहरे के कारण दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर गुजरने वाली ट्रेनों की चाल बुरी तरह से बिगड़ गई है। ट्रेनें धीमी गति से गुजर रहीं हैं। दैनिक यात्रियों के लिए सबसे मुफीद कही जाने वाली गोमती एक्सप्रेस और आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस घंटों देरी से चलने के कारण दैनिक यात्री परेशान हैं। ट्रेनें लेट होने पर दैनिक यात्री वैकल्पिक ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


फफूंद रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजकर 49 मिनट पर दिल्ली जाने के लिए पहली ट्रेन 12479 अप गोमती एक्सप्रेस मिलती है। मंगलवार को कोहरे के कारण बिगड़ी गोमती एक्सप्रेस की चाल बुधवार को भी ठीक नहीं हुई। बुधवार को भी छाए कोहरे के कारण गोमती एक्सप्रेस सवा तीन घंटे देरी से 12 बजे फफूंद पहुंची। मंगलवार शाम लगभग छह बजे स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस गुजरने के लगभग 18 घंटे बाद दिल्ली जाने के लिए कोई पहली ट्रेन मिली। 12311 अप नेताजी एक्सप्रेस दो बजकर 40 मिनट के स्थान पर लगभग ढाई घंटा देरी से लगभग सवा पांच बजे फफूंद पहुंची। 15483 महानंदा एक्सप्रेस ढाई घंटा देरी से दो बजकर 19 मिनट के स्थान पर शाम चार बजकर 40 मिनट पर पहुंची।
शाम को लखनऊ से आगरा जाने वाली लखनऊ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम को छह बजकर 33 मिनट के स्थान पर लगभग ढाई घंटा देरी से रात लगभग नौ बजे पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बरौनी जक्शन से बांद्रा टर्मिनस तक जाने वाली 19038 पौने पांच घंटा देरी से तड़के दो बजकर 45 मिनट के स्थान पर सुबह साढ़े सात बजे पहुंची। वहीं कानपुर होते हुए प्रयागराज की ओर जाने वाली 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस 12 बजकर छह मिनट के स्थान पर साढ़े तीन घंटा देरी से लगभग पौने चार बजे पहुंची। 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस एक बजे के स्थान पर तीन घंटा देरी से शाम चार बजे पहुंची। 12180 डाउन आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह नौ बजकर सात मिनट के स्थान पर सवा चार घंटा देरी से दोपहर में एक बजकर 20 मिनट पर पहुंची। 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस पांच बजकर 54 मिनट के स्थान पर लगभग चार घंटा देरी से रात लगभग 10 बजे पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें