रिटायरिंग रूम के लिए लगे सिस्टम पर काम करता रेल कर्मी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पांच माह से बनकर तैयार रिटायरिंग रूम (शयन गृह) की सुविधा अब यात्रियों को मिलने लगेगी। इसके लिए शुक्रवार को फफूंद रेलवे स्टेशन के आरक्षण एवं पूछताछ केंद्र पर एक सिस्टम लगने के बाद बुकिंग शुरू हो गई है।
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने मार्च में फफूंद रेलवे स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद ए क्लास आदर्श रेलवे स्टेशन फफूंद में अन्य यात्री सुविधाओं के साथ एक महिला प्रतीक्षालय, एक वीआईपी लाउंज एवं रिटायरिंग रूम तैयार किया गया था।
समस्या को अमर उजाला ने आठ अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान लेते हुए शुक्रवार से रेलवे स्टेशन फफूंद पर रिटायरिंग रूम की बुकिंग की ऑफलाइन सुविधा शुरू होने से यात्रियों ने खुशी जताई है। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित सिंह ने रिटायरिंग रूम के लिए बुकिंग शुरू हो गई है, यात्रियों को लाभ मिलेगा।
रिटायरिंग रूम में 12 घंटे रुकने के लिए देने होंगे 360 रुपये
रेलवे के आरक्षण केंद्र कर्मियों के अनुसार, टिकट लेकर यात्रा कर रहे यात्री, टिकट दिखाकर रिटायरिंग रूम बुक करा सकते हैं। रिटायरिंग रूम में 12 घंटे रुकने के लिए 360 रुपये एवं 24 घंटे रुकने के लिए 600 रुपये देने होंगे।
आठ अगस्त के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : AURAIYA