संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर (औरैया)। सहालग के कारण ट्रेनों और बसों में भीड़ उमड़ रही है। इस बीच दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की लेट-लतीफी से यात्री परेशान रहे। मंगलवार को गोमती, महानंदा और नेता जी एक्सप्रेस ट्रेनों के लेट आने से यात्रियों ने अपनी यात्रा की शुरुआत मेमू ट्रेनों से की।
यात्रियों ने ट्रेनें लेट होने की दशा में वैकल्पिक ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। इस समय सहालग के कारण ट्रेनों और बसों में भीड़ है। सोमवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्री परेशान रहे। लखनऊ से चलकर दिल्ली जाने वाली 12419 अप गोमती एक्सप्रेस सुबह 8: 50 बजे के स्थान पर लगभग चार घंटे देरी से पहुंची।
15483 अप महानंदा एक्सप्रेस दोपहर 2:20 बजे के स्थान पर लगभग एक घंटा देरी से पहुंची।जबकि 12311 अप हावड़ा कालका नेता जी एक्सप्रेस दोपहर 2:41 बजे के स्थान पर लगभग सवा चार घंटे देरी से देर शाम पहुंचने की सूचना दी गई। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्री परेशान रहे।