फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जनसाधारण एक्सप्रेस में यात्री की हालत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अहमदाबाद से जन साधारण एक्सप्रेस से घर बाराबंकी आ रहे 33 वर्षीय युवक की टूंडला स्टेशन के पास हालत बिगड़ गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाकर आरपीएफ के सुरक्षाबलों ने यात्री को उतारकर सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पहला थाना कोठी जिला बाराबंकी निवासी राजू ने बताया कि वह शनिवार शाम अपने दोस्त फूलबरन सिंह (33) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी पलिहारन पुर्वा पूरे तेजी थाना सुबिहा जिला बाराबंकी के साथ अहमदाबाद से डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस (15270) से घर आ रहे थे। रविवार की दोपहर ट्रेन टूंडला स्टेशन पहुंची जहां फूलबरन की हालत बिगड़ गई। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर फफूंद स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन को रुकवाकर यात्री को उतारा और एंबुलेंस से सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के साथी ने बताया कि मृतक अहमदाबाद में माली का काम करता था और एक साल पहले शादी हुई थी। उसे कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। तभी घर जा रहे थे। इस संबंध में जीआरपी चौकी के उपनिरीक्षक इम्तिहाज अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें