फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चलती ट्रेन से गिरा यात्री, एक पैर कटा

Tue, 28 Apr 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। साबरमती एक्सप्रेस में सवार एक यात्री सोमवार सुबह करीब पौने छह बजे साम्हो स्टेशन के पास संतुलन बिगड़ने से चलती ट्रेन से गिर पड़ा। इससे वह ट्रेन के पहियों की चपेट में आ गया और उसका एक पैर कट गया व दूसरा पैर जख्मी हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची आरपीएफ ने उसे सीएचसी भरथना पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र के हमीरपुर रुरु निवासी गजेंद्र सिंह के पांच पुत्रों में सबसे बड़े रामप्रताप (35) बाराबंकी में एक बीयर फैक्टरी में काम करते हैं।
वह वहीं किराए के मकान में पत्नी रूपांशी, बच्चों सूर्यप्रताप (8) और शुभी (5) के साथ रहते हैं। परिजन ने बताया कि रविवार को रामप्रताप अपने एक सहकर्मी की शादी में शामिल होने हाथरस गए थे। वहां से लौटते समय टूंडला से ट्रेन में सवार हुए थे।
विज्ञापन

वहीं ट्रेन से गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही पिता गजेंद्र सिंह, भाई श्याम प्रताप, सुरजन सिंह, महेंद्र प्रताप और पड़ोसी शिवेंद्र कुशवाह सैफई अस्पताल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें