फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कुश्ती में कंचौसी व अजीतमल के प्रतिभागियों ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते प्रतिभागी। स्रोत: ​शिक्षक
विज्ञापन
= पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में आयोजित हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंचौसी। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का कंचौसी पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में आयोजन किया गया। इसमें कंचौसी व अजीतमल के प्रतिभागियों को शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता का उद्घाटन कंचौसी गांव के ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार चौबे ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। इसके बाद हुई प्रतियोगिता के 35 किलो भार वर्ग में साहिल कंचौसी, 35 से 38 किलो भार वर्ग में बेरी धनकर अजीतमल के अनीश, 38 से 41 किलो भार वर्ग में पीएमश्री कंचौसी के कन्हैया, 41 से 44 किलो भार वर्ग में भदसान के आदर्श, 48 से 44 में किलो भार वर्ग में कंचौसी के रजत सिंह व 48 से 52 किलो भार वर्ग में पीएम विद्यालय कंपोजिट कंचौसी के विवेक कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार बालिका वर्ग में 30 किलो भार वर्ग में पीएमश्री विद्यालय कंचौसी की शिवानी, 30 से 33 किलो भार वर्ग में अजीतमल की गुंजन, 33 से 36 किलो भार वर्ग में अजीतमल की कामिनी, 36से39 किलो भार वर्ग में एरवाकटरा की मुस्कान व 39 से 42 किलो भार वर्ग में आफरीन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार, रामेंद्र प्रताप सिंह व आशीष अवस्थी रहे। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक मनीष मिश्रा, रश्मि पाठक, सौरभ त्रिपाठी, शिव प्रताप सिंह, मुकुल यादव, विपिन कुमार व मित्र प्रकाश दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें