फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क खाली कराने को चलाया अतिक्रमण अभियान

Fri, 20 Mar 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन की ओर से नरायनपुर तिराहे पर पार्क बनाए जाने का पिछली बोर्ड बैठक में पास प्रस्ताव पर काम शुरू कर दिया है। गुरुवार को ईओ के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने चयनित स्थान पर स्थापित अतिक्रमण को हटवाने को मुहिम चलाई।
विज्ञापन


 
एक वर्ष पूर्व पालिका बोर्ड में नरायनपुर में पोस्ट आफिस के पास पार्क बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। पूर्व में इस जगह पर दुकानें बनवाए जाने के विरोध में मोहल्ले के लोगों ने कोर्ट से स्टे लेकर पार्क बनाने की मंशा जाहिर की थी।


प्रस्ताव को अमली जामा पहनाने के लिए गुरुवार को पालिका ईओ रमेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने नरायनपुर तिराहे पर स्थापित अतिक्रमण को हटाए जाने की मुहिम छेड़ी। पालिका के महाबली ने नरायनपुर तिराहे के पास रखी पेटी व टट्टर की दुकानों को हटाने का काम किया।
विज्ञापन



पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने बताया कि पार्क के लिए  साढ़े चार लाख का प्रस्ताव बनाया गया है। इस बजट से तिराहे पर पार्क बनाया जाएगा। इसके बाद सौंदर्यीकरण के लिए अगला प्रस्ताव बोर्ड बैठक के समक्ष रखा जाएगा।


बताया कि पार्क का निर्माण कराए जाने के लिए शुक्रवार 20 मार्च से काम शुरू कराया जाएगा। वहीं लोगों का कहना था कि पालिका की ओर से बिना सूचना के अतिक्रमण अभियान चलाया जाना उनके साथ नाइंसाफी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें