फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सरसों के खेत में महिला के बाल, कपड़े व खोपड़ी मिलने से खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे गांव रामनगर समीप गुरुवार तड़के किसी महिला के बाल, कपड़े व कुछ दूरी पर खोपड़ी अलग-अलग सरसों खेत में पड़े मिलने पर क्षेत्र में खलबली मच गई।
इसकी जानकारी तब हुई जब खेत में सरसों की फसल काट रहे मजदूरों ने खोपड़ी, कपड़े आदि पड़े देखे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक चारू निगम फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गई। जांच करने के साथ ही खोपड़ी के अलावा शरीर के अन्य हिस्से की भी खेतों में तलाश की गई, लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे गांव रामनगर निवासी प्रमोद और मनोज के खेत हैं। इसमें सरसों की फसल खड़ी हुई। गुरुवार सुबह साझेदार मजदूरों के साथ फसल काटने पहुंचा। काफी हिस्से की फसल कट जाने के बाद मजदूरों की नजर खेत के बीच में पड़े महिला के बालों पर पड़ी। स्वेटर समेत अन्य कपड़े पास में पड़े देखे।
खून से सने कपड़े खेत में अलग-अलग जगह पर पड़े देख मजदूर घबरा गए। वहीं पास में दूसरे खेत किनारे एक खोपड़ी पड़ी देख वह दंग रह गए। मजदूरों की सूचना पर खेत पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर एसपी चारू निगम, सीओ सिटी महेंद्र प्रताप, फफूंद थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। इसके बाद जांच पड़ताल शुरू की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास ही खोपड़ी के अलावा शरीर का धड़ मिल जाने की आशंका पर काफी देर तक तलाशी की, लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लग सका। पुलिस के मुताबिक खोपड़ी काफी पुरानी है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि स्कल (खोपड़ी) काफी पुरानी है। एक्सप्रेसवे से खेत सटा हुआ है। किसी के द्वारा हत्या कर शव को अलग-अलग हिस्सों को फेंके जाने की आशंका है। बाल, कपड़े व खोपड़ी को कब्जे में लेकर डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। पूरे मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें