फफूंद/बिधूना। ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में बुधवार को तीसरे दिन भी विकास खंड भाग्यनगर के सचिवों ने ब्लॉक परिसर में काली पट्टी बांधकर धरना दिया।
वहीं अन्य विकास खंडों में भी ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी धरने पर रहे। बिधूना में भी तीसरे दिन शांतिपूर्ण सत्याग्रह जारी रहा।
जिला महामंत्री रविंद्र दुबे के नेतृत्व में तीसरे दिन बुधवार को सचिवों ने एकजुट होकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि अन्य कार्य भी उन पर थोपे जा रहे हैं, इससे उनका मूल विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। कहा कि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आगे आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में सचिव नंदराज यादव, संगीता दोहरे, अंशुल मिश्रा, रविंद्र दुबे, सुरेंद्र कुमार माथुर, सुभाष पाल, शिव कुमार, राजेश गौतम आदि मौजूद रहे।
वहीं, बिधूना में अछल्दा और बिधूना ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समिति के आह्वान पर सचिवों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
अछल्दा ब्लॉक में जिलाध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी अब्दुल करीम, हेमंत कुमार, प्रशांत कुमार, सत्या यादव, गौरवेंद्र सिंह, सौरभ यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, बिधूना ब्लॉक में सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों ने ब्लॉक परिसर में सत्याग्रह आंदोलन कर विरोध जताया। इस दौरान एडीओ पंचायत प्रभारी नृपेंद्र यादव, विवेक यादव, सतीश चंद्र, विमलेश कुमार, शशिकांत मिश्रा, शिल्पी यादव आदि मौजूद रहे।
वहीं, खंड विकास अधिकारी कार्यालय अजीतमल में सचिवों ने काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। सचिवों ने बताया कि पांच दिसंबर को सामूहिक धरना व ज्ञापन सौंपा जाएगा। 10 दिसंबर से निजी वाहन से शासकीय कार्य न करने और 15 दिसंबर को डोंगल जमा करने की घोषणा भी की गई है।(संवाद)