फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से जला पंचायत घर, लाखों का नुकसान

Sat, 20 Jun 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-1- घटनास्थल पर जांच करते एसआई राजीव। संवाद
विज्ञापन
सहायल। थाना क्षेत्र के गांव पुरवा फकीरे सचिवालय में शुक्रवार तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। बंद कमरे में लगी आग से वहां रखे कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे और जरूरी सरकारी दस्तावेजों जल गए।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि बंटी सेंगर ने बताया कि घटना शुक्रवार तड़के लगभग 3 बजे की है। शॉर्ट सर्किट की वजह से पंचायत सचिवालय के एक कमरे से आग की लपटें उठने लगीं। सुबह करीब 4 बजे जब ग्रामीणों को जानकारी हुई। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई।
इससे पहले लोग आग पर काबू पाते तब तक सब कुछ जल चुका था। प्रधान प्रतिनिधि के अनुसार दस्तावेजों समेत एक कंप्यूटर, मॉनिटर, यूपीएस, इन्वर्टर, दो बड़े बैटरे, वाईफाई मशीन, एक सीसीटीवी कैमरा, सीलिंग फैन, एक अलमारी, दो मेज, 28 कुर्सियां आदि जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

सुबह घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद घटना के जानकारी सहार ब्लॉक के अधिकारी को दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस पहुंची थी। जांच रिपोर्ट अधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें