फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुई धान की खरीद, दो किसानों ने क्रय किया धान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। धान खरीद वर्ष 2019-20 को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की कवायद रंग लाई। चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद शहर की गल्ला मंडी में सदर ब्लॉक क्षेत्र के दो किसानों का धान बेचा गया। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने दोनों अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

शहर के गल्ला मंडी स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर सोमवार को चार दिन बाद खाता खुल गया। डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर चौधरी ने पहले धान विक्रेता अनिल कुमार गांव नरोत्तमपुर तथा धर्मेंद कुमार निगड़ा का क्रय केंद्र पर माला पहनाकर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि डीएम अभिषेक सिंह ने रविवार को धान खरीद के संबंध में आपात बैठक बुलाई। इसमें एडीएम रेखा एस चौहान के अतिरिक्त डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर अवस्थी, एआर कोपरेटिव, सभी मंडी सचिव व खरीद केंद्र प्रभारियों उपस्थित रहे। इसमें डीएम द्वारा क्रय केंद्रवार खरीद की समीक्षा की गई।
डीएम ने चेतावनी दी कि क्रय केंद्र प्रत्येक दशा में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुले रहे। क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों से अच्छा व्यवहार करें और धान विक्रय के लिए प्रोत्साहित करें। केंद्र प्रभारियों ने धान में नमी की शिकायत की, इस पर एडीएम ने निर्देश दिए कि नमी के नाम पर अनावश्यक रूप से किसानों को परेशान कर धान रिजेक्ट न करें। यथासंभव केंद्र पर ही धान सुखाकर खरीदने की व्यवस्था करें। उन्होंने प्रत्येक क्रय केंद्र प्रभारी को किसानों से संपर्क कर खरीद शुरू कराने के निर्देश दिए। औरैया, अछल्दा, बिधूना आदि के मंडी सचिवों को हर सप्ताह इलेक्ट्रॉनिक कांटों का परीक्षण व मरम्मत कराकर परीक्षण कराने के निर्देश दिए। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि शहर की गल्ला मंडी में धान बेचने वाले दो किसानों में नाम में मामूली अंतर है। इसका सत्यापन कर किसानों के भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान योजना में लाभान्वित किसान यदि पीएफएमएस के खाते उपलब्ध कराते हैं, तो उनके भुगतान में अधिक सुगमता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें