फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दुकान से 21 किलो से अधिक अवैध पटाखे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव में सोमवार रात पुलिस ने एक दुकान से 21 किलोग्राम से अधिक पटाखे बरामद किए। पुलिस ने पटाखे रखने के मामले में दुकानदार के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन

थाना पुलिस को सोमवार पौने दस बजे रोशनपुर गांव में एक दुकान में पटाखे होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए। इनका कुल वजन 21 किलो 913 ग्राम बताया गया है। दुकान पर मिले गांव रोशनपुर निवासी प्रदीप उर्फ शिवम पटाखों से संबंधित कागज व लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को मुचलके पर छोड़ दिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें