फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: एचआर का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, कानपुर-सागर हाईवे के हादसे में हुई थी मौत

Tue, 07 Mar 2023 06:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

कंपनी के मालिक व सीईओ के साथ एचआर घाटमपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इस दौरान कानपुर-सागर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत हुई थी। इनमें से अजीतमल कोतवाली क्षेत्र निवासी एचआर भी शामिल थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-सागर हाईवे पर सजेती थाना क्षेत्र के कुरसेड़ा मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत हुई थी। इनमें से औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सतहड़ी निवासी नरेंद्र कुमार भी शामिल थे। वह कन्नौज की एक बीज कंपनी में एचआर थे।

विज्ञापन

सोमवार शव गांव पहुंचा, तो कोहराम मच गया। दोपहर बाद परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार किया। कन्नौज की एमपीओ बीज कंपनी में एचआर के पद पर तैनात अटसू क्षेत्र के सतहड़ी निवासी नरेंद्र कुमार (26) पुत्र चंद्रभान सिंह का शव सोमवार सुबह पैतृक गांव पहुंचा।
शव के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पति का शव देख पत्नी राखी अपने मासूम बेटे कुनाल व गोलू को देख बार-बार बिलखती नजर आईं। पिता चंद्रभान सिंह ने बताया कि बेटा मंगलवार को होली मनाने के लिए घर आने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा तो घर नहीं आया, लेकिन सोमवार को ही उसका शव घर आ गया। रविवार सुबह बेटा कंपनी के मालिक व सीईओ के साथ घाटमपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। दोपहर बाद परिजनों ने गांव में ही नरेंद्र का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें