दूसरे पीड़ित फूल सिंह पुत्र छोटेलाल ने बताया कि उनके घर से चोर 16500 नकद और लगभग दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। तीसरे पीड़ित मधुर राजपूत पुत्र छोटेलाल ने बताया कि चोर छत के रास्ते से घर में घुसे थे।
खुलासे के लिए तीन टीमें गठित
यहां चोर उनके घर से 40 हजार के जेवरात और 22 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ भरत पासवान ने बताया कि तीन घरों में चोरी की सूचना मिली थी। साक्ष्य संकलन कर जल्द से जल्द खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दीं गई हैं।