फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लीकेज गैस सिलेंडर में आग लगने से सात झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर । फफूंद थाना क्षेत्र के शाह आलमपुर में गैस सिलिंडर में लीकेज होने से आग लग गई। आग बुझाने व पास में मौजूद सात लोग झुलस गए। इलाज के बाद शुक्रवार को सभी को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शाह आलमपुर में कमलेश सविता की बेटी की बुधवार को शादी थी। कमलेश के पुत्र गजेंद्र ने बताया कि गुरुवार शाम को खाने की तैयारी हो रही थी। रात आठ बजे के करीब मां गीता देवी, भतीजी रुमन पुत्री सियाराम और कंचौसी निवासी रिश्तेदार गुड्डी देवी खाना बना रहीं थी। इसी बीच लीकेज सिलिंडर आग लग गई।
आग बुझाने के प्रयास में गीता, रूमन और गुड्डी देवी, ग्वालियर निवासी रिश्तेदार पंकज आग बुझाने के दौरान लपटों की चपेट में आने से झुलस गए। ग्रामीणों ने बोरा और कंबल डालकर सिलिंडर की आग बुझा पाए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि सभी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें