फफूंद (औरैया)। विकास खंड भाग्यनगर सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र के विकास संबंधी प्रस्तावों पर विचार किया गया।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख रेशमा दोहरे ने कहा कि सभी ग्राम पंचायत क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे बीडीओ विश्वनाथ पाल ने बताया कि कुल 228 प्रस्ताव मिले हैं।
ब्लॉक क्षेत्र में कमेटी बनाकर विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक में भाग लेने वाले सभी प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को 500 रुपये भत्ते के रूप में दिए गए। इस दौरान धीरेंद्र दोहरे, जेई प्रशांत कुमार, एडीओ आईएसबी गिरजेश दुबे, एडीओ पंचायत अतुल मिश्रा, राजू यादव, बीडीओ जगदीश श्रीवास्तव, पशु चिकित्सा अधिकारी बीबी यादव समेत 93 क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।