फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अब गांव में चौपाल से हल होंगी ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शिकायतों के निस्तारण के लिए अब ग्रामीणों की भागमभाग जल्द खत्म होगी। समाधान और थाना दिवस की तरह अब ग्राम चौपाल लगाई जाएगी। जिले के सात ब्लॉकों में तीन ग्राम पंचायत का चयन होगा। बाद में ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़ेगी। माह में प्रत्येक शुक्रवार को चौपाल लगाई जाएगी। प्रधान की अध्यक्षता में विकास विभाग के अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल से लेकर समाधान दिवस, थाना दिवस में पंचायतीराज से जुड़ीं समस्याओं की भरमार होती है। समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं हो पाता। अब पंचायत स्तर पर ग्राम चौपाल से आमजन की समस्या गांव में ही हल की जाएगी। ग्राम चौपाल में प्रधान के अलावा पंचायत सचिव, लेखपाल, एएनएम, शिक्षक, बीट सिपाही, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक आदि रहेंगे।
यह जन समस्याओं के निस्तारण के लिए सबसे निचले स्तर पर किया जाना वाला प्रयास होगा। गांव में ही समस्या को हल करने के लिए अभियान शुरू किए जाने की योजना है। माना जा रहा है कि चौपाल से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल सकेगी। स्थानीय स्तर पर समस्या का निस्तारण होने से उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसकी सफलता के अनुसार इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

----------
बोले जिम्मेदार---
ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगाई जाएगी। विकास से जुड़े अधिकारी तीन ग्राम पंचायतों में शिकायतों का समाधान करेंगे। ताकि ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े। साथ ही उनके समय की बचत भी हो सके। - अनिल कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें