फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के तेहराजपुर में बुधवार दोपहर विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने बेटी के ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और सीओ ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

तेहराजपुर निवासी राजुकमार ने बताया कि उसके बेटे वीरू की शादी पांच दिसंबर 2021 को कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र बमरौली निवासी कैलाश बाबू की बेटी संध्या (22) के साथ हुई थी। बेटा दिल्ली की एक कंपनी में डिलीविरी ब्वाय का काम करता है। करीब एक महीने पहले धान की कटाई के लिए वह बहू के साथ घर आया था।
बुधवार को वह बेटे के साथ खेतों पर गेहूं की बुआई करवाने गया था। दोपहर को सास मनोरमा देवी बहू को बुलाने पहली मंजिल पर पहुंची तो कमरा बंद मिला। काफी आवाज देने पर जब बहू ने कोई जवाब नहीं दिया तो जाली से झांकने पर शव फंदे पर लटका मिला। ससुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन

सीओ महेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान टीम ने शव के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है। मृतका के पिता कैलाश बाबू ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे और मायके में फोन भी नहीं करने देते थे।
नायब तहसीलदार बिधूना पियूष शाहू ने शव का पंचायतनामा भरवाकर आगे की कार्यवाही की। थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें