फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में उतरे करंट की चपेट में आई मासूम, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड स्थित पाल टेंट हाउस के पास एक दुकान के बाहर डेढ़ साल की अनवी खेल रही थी। उसकी दादी दुकान में एक तरफ चल रहे फर्राटा पंखे की हवा में सो रही थी। तभी खेलते-खेलते अनवी ने फर्राटा को छू लिया। थोड़ी देर बाद जब दादी की नींद खुली तो बच्ची पंखे से चिपकी थी।
विज्ञापन

पिता पंकज ने बताया कि वह डॉ. उमाशंकर वर्मा के यहां कंपाउंडर हैं। वह काम पर गए हुए थे। पत्नी घर के अंदर काम कर रही थी। लोगों ने उसे लेकर 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें