फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने वीडियो कांफ्रेसिंग से किया बस अड्डे का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। गुरुवार की सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिबियापुर बस स्टैंड का शिलान्यास किया। इसके बाद कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

वैदिक इंटर कालेज के पीछे ग्राम पंचायत जमुहां में प्रस्तावित बस स्टैंड का गुरुवार सुबह शिलान्यास हुआ। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने संबोधित किया। कहा कि प्रदेश में कई स्थानों पर बस स्टैंडों के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ प्रदेश के निवासियों को और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास है।
कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि अत्याधुनिक बस अड्डा बनने से अब दिबियापुर भी सड़क मार्ग से देश के कई बड़े शहरों से सीधे जुड़ जाएगा। डीएम अभिषेक सिंह, परिवहन निगम महाप्रबंधक मनोज रंजन, एआरएम रोडवेज आरएस चौधरी, आवास विकास के एक्सईएन प्रदीप कुमार, एई आवास विकास अरविंद कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, विधायक रमेश दिवाकर, देवेश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, दिबियापुर चेयरमैन अरविंद पोरवाल, सर्वेश भदौरिया, अजय अंजाम, प्रेम कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रमोद राजपूत, गिरीश तिवारी, सभासद साधना पोरवाल, सभासद ललिता दिवाकर, शोभित विश्नोई आदि मौजूद रहे। इस दौरान नेटवर्क समस्या के कारण कई बार वीडियो कांफ्रेसिंग बाधित रही।
विज्ञापन

इंसेट
डेढ़ वर्ष बाद जमीन पर उतर सका दिबियापुरवासियों का ख्वाब
दिबियापुर (औरैया)। मुख्यमंत्री की घोषणा के लगभग डेढ़ वर्ष बाद दिबियापुर में बस अड्डे का शिलान्यास हो गया। विधायक बनने के बाद वर्तमान कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने दिबियापुर में रोडवेड बस अड्डा बनवाने की पहल की थी। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने 20 दिसंबर 2018 को लखनऊ के एक कार्यक्रम में दिबियापुर में बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की थी। वैदिक महाविद्यालय के पीछे स्थित जमुहां ग्राम पंचायत की जमीन चिह्नित की गई थी। अक्टूबर 2019 में यह जमीन परिवहन निगम के नाम निशुल्क हस्तांतरित भी हो गई थी। गुरुवार को इस जमीन पर बस अड्डे का शिलान्यास हो गया। परिवहन विभाग के एआरएम आरएस चौधरी व आवास विकास के अधिशाषी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि निर्माण के लिए 685.25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। 31 अक्टूबर 2021 तक निर्माण पूरा करना है।
इंसेट
बस अड्डे का मुख्य भवन दो मंजिला होगा
दिबियापुर (औरैया)। बस अड्डा दिबियापुर की ड्राइंग तैयार है। बस अड्डे का मुख्य भवन दो मंजिला होगा। भूतल पर हाल, कैंटीन, ड्राइवर रूम, स्टाल, पैंट्री, आरओ रूम, इन्क्वायरी रूम, पुरुष, महिला एवं दिव्यांगों के लिए ट्वायलेट होगा। प्रथम तल पर महिला एवं पुरुष यात्रियों के लिए अलग अलग डारमेट्री एवं ट्वायलेट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें